न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

Justice Mahesh Sharadchandra Sonak is the new Chief Justice of Jharkhand High Court.
न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक बने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश।

Jharkhand News : न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वे 8 जनवरी को पदभार संभालेंगे। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान 8 जनवरी को 62 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

कानून मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। न्यायमूर्ति सोनक अभी बॉम्बे उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं।

उन्हें 21 जून 2013 को बॉम्बे हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश की थी। न्यायमूर्ति सोनक 27 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।

यह नियुक्ति झारखंड उच्च न्यायालय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*